बहराइच: श्याम भक्तों ने निकाली निशान यात्रा, खाटू श्याम के जयकारे लगाते हुए नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में किया भ्रमण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नानपारा/जरवल, बहराइच, अमृत विचार। जिले में बुधवार फाल्गुन महोत्सव के मौके पर श्याम भक्तों की ओर से निशान यात्रा निकाली गई। खाटू श्याम को मनाने के लिए कोई जमीन पर लेटकर तो कोई पैदल  निशान यात्रा लेकर निकला।

फागुन मेला एवं निशान उत्सव पर बुधवार को नगर के श्री श्याम प्रभु एवं दादी राणी सती मंदिर कमेटी की ओर से भव्य निशान यात्रा निकाली गई तथा खाटू श्याम प्रभु एवं दादी राणी सती के दरबार को अलौकिक फूलों से श्रंगार किया गया जो आकर्षण का केंद्र रहा बुधवार को प्रातः 11 बजे श्री श्याम प्रभु एवं दादी राणी सती मंदिर की ओर से फागुन महोत्सव पर निशान यात्रा निकाली गई जो नगर के विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर निशान को प्रभु से  स्पर्श कराकर पुनः खाटू श्याम प्रभु मंदिर पहुंचकर खाटू श्याम को निशान अर्पित किया।

6

यात्रा में श्याम भक्त हाथों में श्याम नाम की पताका लिए महिलाएं राजस्थानी पोशाक में चुनरी ओढ़ खाटू श्याम प्रभु की निशान को हाथों में लिए भजनों की धुन पर नाचते गाते चल रहे थे। निशान यात्रा मे श्याम प्रभु के जयकारों के साथ अबीर गुलाल उड़ाते तथा भजनों पर झूमते नाचते श्याम प्रभु का गुणगान कर रहे थे।

फागुन महोत्सव मना रहे थे, हर तरफ श्याम नाम की पताका हाथों में लहराते हुए भक्त भावविभोर होकर बाबा को अपनी आस्था प्रकट कर रहे थे। निशान यात्रा नगर के श्री विश्वनाथ मंदिर पर पहुंचकर  निशान प्रभु को स्पर्श कर पुनः खाटू श्याम प्रभु के दरबार में पहुंची जहां पर श्याम भक्तों ने अपने निशान खाटू श्याम प्रभु के चरणों में अर्पित किये।

निशान यात्रा में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह कस्बा इंचार्ज दीपक सिंह पुलिस बल के साथ साथ साथ चल रहे थे इस मौके पर निशान यात्रा का श्याम प्रेमियों ने जगह-जगह फूल मालाओं से तथा इत्र से स्वागत किया मंदिर कमेटी तथा श्याम प्रेमियों की ओर से नगर में 4 स्थानों पर भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया।

इस मौके पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष रामस्वरूप अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद मनीरामका,सुरेश गोयल ,अजीत भीमराजका, आनंद पोद्दार, प्रतीक अग्रवाल, सत्य प्रकाश गुप्ता, प्रदीप मनीरामका, अजय अग्रवाल, बिल्लू सिंघानिया, नवीन शाह, अजय गुप्ता ,सहित महिला मंडल की उषा सिंघानिया, केसरी पोद्दार, अनामिका टेकडीवाल, अंजू पोद्दार, अंशु अग्रवाल, प्रीति गुप्ता, श्वेता अग्रवाल, नमिता पोद्दार ,प्रीति अग्रवाल, क्षमा सिंघानिया, सहित हजारों की संख्या में श्याम भक्त मौजूद रहे।

75

उधर नगर पंचायत जरवल के मोहल्ला कृष्णा नगर में स्थित बाबा खाटू श्याम  मंदिर से गुरुवार को फाल्गुन महोत्सव पर बाबा खाटू श्याम की भव्य निशान यात्रा निकाली गई  भव्य निशान यात्रा मोहल्ला अग्रवाल ,मोहल्ला जामा मस्जिद, चौक बाजार होते हुए लखनऊ बहराइच मार्ग पर भ्रमण करती रही उसके बाद घोसियाना रोड होते हुए बाबा खाटू श्याम मंदिर पहुंची लोगों ने पुरे नगर मे श्याम भक्तो ने निशान यात्रा के दौरान रंग बिरंगी होली भी खेली हजारों की संख्या में श्याम भक्त नारे लगाते हुए हारे के सहारे की जय, तीन बाणधारी की जय,  लखदातार की जय के नारों से घंटो  गूजा जरवल ,जो हार चुका है वह बाबा श्याम की शरण में जाता है तो वह व्यक्ति जीत कर ही वापस आता है क्योंकि बाबा श्याम हारे का सहारा है।

इस मौके पर कृष्ण मुरारी अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, परमेश अग्रवाल, विकास अग्रवाल ,अमन अग्रवाल, अश्वनी अग्रवाल, चिंटू अग्रवाल, अशोक सोनी, अस्मित रस्तोगी ,लकी सोनी, संजय श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, अमरदीप,  रमेश जयसवाल, दीपक गुप्ता, प्रमोद कसौधन,  सूरज कसौधन,दिव्यांश श्री वास्तव, हर्ष श्रीवास्तव सहित हजारो श्याम भक्त महिला, पुरुष, पुलिस टीम के प्रभारी निरीक्षक बृजराज प्रसाद, चौकी इंचार्ज राघवेंद्र प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-पति निक जोंस और बेटी मालती संग रामलला का दर्शन करने अयोध्या पहुंची प्रियंका चोपड़ा

संबंधित समाचार