रुद्रप्रयाग में खाई में गिरा वाहन, पिथौरागढ़ के दो लोगों की मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रप्रयाग, अमृत विचार। रुद्रप्रयाग के शिव नंदी क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक बोलेरो वाहन सात सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में पिथौरागढ़ जनपद निवासी दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ के जवानों ने रात में मौके पर पहुंचकर दो शव बरामद किए।

पुलिस के मुताबिक बीती मंगलवार देर रात आपदा कंट्रोल रूम, रुद्रप्रयाग ने एसडीआरएफ टीम को सूचित किया कि शिव नंदी के पास एक वाहन खाई में गिर गया है। सूचना पर एसडीआरएफ टीम निरीक्षक कर्ण सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचे। जवानों ने एक शव को बरामद कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया।

दूसरे व्यक्ति का शव वाहन के नीचे दबा था। एसडीआरएफ टीम ने वाहन को काटकर बमुश्किल उसका शव निकालकर सड़क तक पहुंचाया। बताया जा रहा है कि  खाई में गिरे वाहन संख्या यूके 02सीए 0826 में दो लोग सवार थे। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतकों की पहचान दरपान सिंह (53) पुत्र भीम सिंह तथा गंगा सिंह (31) पुत्र अमर सिंह 
निवासी ग्राम जर्थी होकारा जिला पिथौरागढ़ के रूप में हुई है।

संबंधित समाचार