हल्द्वानी: हादसे में घायल कांस्टेबल की मां ने दम तोड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। डीआईजी कार्यालय में तैनात कांस्टेबल दया शंकर खोलिया की मां एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गई ​थी। उनका सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा था। बुधवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। गुफा महादेव कृष्णापुर तल्लीताल निवासी हेमंती (76) गौलापार में अपने बेटे के यहां आई थी। आठ मार्च को वह अपनी बेटी से मिलने जा रही थी।

खेड़ा के पास उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर से हेमंती गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उन्हें नैनीताल रोड के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बुधवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 

संबंधित समाचार