निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर होगी सख्त कार्यवाही: डीएम
प्रतापगढ़, अमृत विचार। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव रंजन ने कैम्प कार्यालय के सभागार में होली त्योहार व लोकसभा सामान्य निर्वाचन के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
निर्वाचन सम्बन्धी समीक्षा में डीएम ने संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील बूथों की रिपोर्ट में देखा कि सम्बन्धित एसडीएम व सीओ वास्तविक रिपोर्ट नही दिए हैं, जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुये निर्देशित किया कि निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सम्बन्धित के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जोयगी।
उन्होने सम्बन्धित को निर्देशित किया कि शाम तक रिपोर्ट उपलब्ध करायें। एफ. एस.टी.टीम द्वारा क्षेत्रों में गहनता से चेकिंग की जाये, कोई भी नकदी व प्रलोभन की सामग्री क्षेत्रों में न बटने पाये इस पर कड़ी निगरानी रखी जाये, अन्यथा की स्थिति लापरवाही बरते जाने पर कार्रवाई की जायेगी।
होली पर्व के सम्बन्ध में पीस कमेटी के बैठक की जानकारी ली तो सीओ द्वारा बताया गया कि पीस कमेटी की बैठक करा ली गयी है। होली पर्व शान्तिपूर्वक मनाये जाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में सीडीओ नवनीत सेहारा, एडीएम त्रिभुवन विश्वकर्मा, सीआरओ राकेश कुमार गुप्ता, एएसपी दुर्गेश कुमार सिंह,सभी एसडीएम, सीओ व आदि रहे।
यह भी पढ़ें:-अंबेडकरनगर: इलाज के दौरान महिला की मौत, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिक को किया सील
