बहराइच: मिट्टी के टीले से गिरकर नेपाली मजदूर की मौत, परिजनों में कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रूपईडीहा/बहराइच, अमृत विचार। नेपाल निवासी एक श्रमिक की बुधवार को मिट्टी के नीचे दबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रूपईडीहा थाने के नरैनापुर गांव में मिट्टी के टीले पर बुधवार दोपहर 3:30 बजे काम कर रहा नेपाली मजदूर नेपाल के बांके जिले के खड़ैचा गांव निवासी लाल पुत्र झल्लर का संतुलन बिगड़ गया। वह टीले से नीचे गिरा।

जब तक उसे इलाज को ले जाया गया तबतक उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी नैनावती, उसकी पुत्री फुलावती व पुत्र शिवचरण दहाड़ मारकर रो रहे थे। नैनावती ने बताया कि मेरा पति संतोष कुमार वर्मा के यहां दैनिक मजदूरी कर रहा था। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे । शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-अंबेडकरनगर: इलाज के दौरान महिला की मौत, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिक को किया सील

संबंधित समाचार