Loksabha election 2024: आज कांग्रेस जारी कर सकती है UP की 8 सीट पर प्रत्याशियों के नाम, यहां से अजय राय लड़ेंगे चुनाव   

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। आगामी लोकसभा चुनावों से पहले राजनीतिक पार्टियां अपने प्रत्याशियों की घोषणा करने में लगी हैं। समाजवादी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने अपने कई प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस भी अपने उत्तर प्रदेश के 8 प्रत्याशियों के नाम की लिस्ट जारी कर सकती है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने वाराणसी से अपना प्रत्याशी बना सकती है। पार्टी की तरफ से ये 8 प्रत्याशियों ली लिस्ट कांग्रेस की वर्किंग कमेटी ने फाइनल की है। 

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार पार्टी की तरफ से सहारनपुर सीट पर इमरान मसूद और अमरोहा से दानिश अली को टिकट दिया जा सकता है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की तरफ से कांग्रेस को 17 सीट दी गईं हैं, जिनपर पार्टी अपने प्रत्याशी उतारेगी। जिन 8 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की जाएगी उनमें दूसरे दलों से पार्टी में आये नेताओं को भी शामिल किया जायेगा।  

ये भी पढ़ें -लखनऊ: विधानभवन के बाहर खड़ी मंत्री की गाड़ी का काटा चालान

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता