लखनऊ में स्विफ्ट कार से चेकिंग में पुलिस ने बरामद किये 27 लाख रुपये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी लखनऊ के पास इटौंजा टोल प्लाजा पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक गाड़ी से 27 लाख 55 हजार रुपये बरामद किये हैं। मिली जानकारी के अनुसार मौके पर नागपुर के व्यापारी कपिल अहूजा के पास से ये रकम मिली है। ये पैसा स्विफ्ट डिजायर कार में रखा हुआ था। पुलिस ने पैसे से सम्बंधित कागजात व्यापारी से मांगे जिसे वो अभी तक नहीं दिखा पाए हैं। बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग की तरफ से दिए गए आदेश के अनुसार पुलिस ने ये रकम फिलहाल जब्त कर ली है। गौरतलब है कि चुनाव आचार संहिता के लागू होने के बाद से प्रशासन लगातार इस तरह की कार्रवाई कर रहा है। 

ये भी पढ़ें -Loksabha election 2024: आज कांग्रेस जारी कर सकती है UP की 8 सीट पर प्रत्याशियों के नाम, यहां से अजय राय लड़ेंगे चुनाव

संबंधित समाचार