Badaun Double Murder: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, साजिद ने हैवानियत की हदें की पार... मासूमों के शरीर पर किए कई वार
बदायूं। दो भाइयों की निर्मम हत्या के बाद परिजनों के विरोध के बाद स्थिति संभालते हुए प्रशासन ने दोनों बच्चों के शव पोस्टमार्टम हाउस पर भिजवाए। बुधवार को शवों का पोस्टमार्टम हुआ तो हत्यारोपियों की निर्दयता सामने आई। बड़े भाई ने हत्यारोपी के हमले से बचने की कोशिश की थी लेकिन छोटा भाई विरोध नहीं कर पाया।
इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बड़े भाई के शरीर पर चोट के 14 निशान मिले हैं जबकि छोटे भाई के हाथ पर चोट का निशान था। दोनों के गले छुरे से कई बार रेते गए थे। परिजनों ने कछला गंगा घाट पर दोनों का अंतिम संस्कार किया।
मंगलवार की शाम ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। बाबा कॉलोनी नई बस्ती निवासी ठेकेदार विनोद कुमार के बेटे आयुष (13) और आहान उर्फ हन्नू (6) की छुरे और उस्तरा से गला काटकर हत्या कर दी गई। आक्रोशित भीड़ ने बवाल किया। जगह-जगह आगजनी की। हत्यारोपियों के चाचा कमरुद्दीन के मंडी समिति, बाबा कॉलोनी में नौशे, कयामुद्दीन के डायट के पास स्थित खोखे में आगजनी की थी। मंडी चौकी पर बवाल किया था। बच्चों के शव घर से नहीं उठने दे रहे थे।
कई थानों का बल होने के बाद भी पुलिस शव नहीं उठा सकी। तो सीमा सुरक्षा बल पहुंची। तब जाकर शवों को घर से पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। डीएम मनोज कुमार और एसएसपी आलोक प्रियदर्शी पूरा समय फोर्स के साथ रहे। जिला अस्पताल के दो चिकित्सक त्वचा रोग विशेष डॉ. श्रीपाल और फिजीशियन डॉ. जीके गुप्ता के पैनल ने सुबह 9 बजे शवों का पोस्टमार्टम किया।
आयुष के शरीर पर कंधे, पीठ, हाथ, सिर आदि पर चोट के 14 निशान थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर साफ हो रहा है कि हत्यारोपियों ने उसे छुरे से मारने की कोशिश की होगी तो आयुष ने अपना बचाव किया होगा। बचाव के दौरान हत्यारोपी छुरे और उस्तरा से वार करता रहा।
आयुष के अचेत होने पर हत्यारोपी ने उसका गला बुरी तरह से रेत दिया लेकिन 6 साल का आहान उर्फ हन्नू हत्यारोपी का विरोध तक नहीं कर सका। उसकी कलाई पर चोट का निशान था। हत्यारोपी ने दोनों की गर्दन जघन्य तरीके से रेती थीं। गर्दन पर छुरा रखकर फेरता रहा।
दोनों की गर्दन आधी अलग हो गई थीं। परिजन दोनों के शव कछला ले जाकर दफन किए गए। जिसके बाद मुठभेड़ में ढेर हुए हत्यारोपी साजिद के शव का वीडियोग्राफी में पोस्टमार्टम हुआ। पुलिस की तीन गोलियों से उसकी मौत हुई थी। दो गोली उसके सीने और एक गोली उसके पेट के साइड में लगी थी।
ये भी पढे़ं- बदायूं डबल मर्डर केस: फरार हत्यारोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित
