Fatehpur Accident: केमिकल लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, खलासी की मौत...चालक की हालत गंभीर
फतेहपुर में सड़क हादसे में खलासी की मौत
फतेहपुर, अमृत विचार। तेज रफ्तार केमिकल लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में खलासी की मौत हो गई। जबकि चालक को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसा गाजीपुर थाना क्षेत्र के सुकेति गांव के पास उस समय हुआ। जब केमिकल लदा ट्रक बांदा से फतेहपुर की तरफ जा रहा था, तभी सुकेती गांव के पास ड्राइवर ने रफ्तार अधिक होने की वजह से नियंत्रण खो दिया। गाड़ी नजदीक के ही एक खंती से जा टकराई, हादसे की भनक लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
स्थानीय लोगों की मदद से चलाए गए। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ड्राइवर को तो सकुशल बचा लिया गया, लेकिन खलासी ने मौके पर दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है।
ये भी पढ़ें- Chitrakoot: अभिनेता राजपाल यादव पर पांच लाख की ठगी का आरोप, अधिवक्ता बोले, क्लब में साझीदार बनाने के नाम पर लिए रुपये
