बहराइच: पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और भाजपा नेता के वाहन में तोड़फोड़, आरोपियों ने किया सरेंडर-Video
बहराइच, अमृत विचार। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और भाजपा नेता गुरुवार सुबह घर से निकले। 500 मीटर की दूरी पर पहुंचते ही हमलावरों ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के वाहन में तोड़फोड़ कर मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद सभी ने स्वयं कोतवाली में जाकर सरेंडर कर दिया। हजारों की संख्या में भीड़ सीओ कार्यालय के साथ कोतवाली में जमा है। अभी तक पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है।
कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत कैसरगंज कस्बा निवासी विजय सिंह रैकवार पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। इस समय वह भाजपा के नेता भी है। गुरुवार को भाजपा नेता अपने वाहन से निकले। घर से 500 मीटर की दूरी पर पहुंचे। आरोप है कि पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजीत सिंह, उनके बेटे और भाई ने एकाएक वाहन पर हमला कर तोड़फोड़ शुरू कर दिया। इसके बाद पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष को कालर पकड़ मारने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। इस पर हमलावर लोग बचाओ बचाओ की आवाज लगाते हुए कोतवाली में जाकर अपने आप को सरेंडर कर दिया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के हजारों समर्थक सीओ और कोतवाली कार्यालय में जमा हुए हैं। भाजपा नेता ने तहरीर दी है, लेकिन अभी तक केस दर्ज नहीं हुआ है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष का कहना है कि पुलिस बार बार तहरीर बदलवा रही है। इस मामले में कोतवाल राजनाथ सिंह के मोबाइल पर फोन लगाया गया तो उनके मोबाइल पर घंटी बजती रही। उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
तो इसलिए किया हमला
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह रैकवार के भतीजे से पूर्व जिला पंचायत सदस्य के बेटे बुधवार शाम को किसी मामले को लेकर मारपीट हो गई थी। उसी खुन्नस में सभी ने गुरुवार को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पर हमला कर दिया।
हम नहीं कोतवाल बताएंगे
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पर हमला होने के मामले में हमेशा सुर्खियों में रहने वाले पुलिस क्षेत्राधिकारी रूपेंद्र गौड़ से बात की गई तो उन्होंने बताया हम केस दर्ज हुआ या नहीं, इसके बारे में थोड़ी बताएंगे। कोतवाल से जाकर पूछो।
#Video बहराइच : पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और भाजपा नेता के वाहन में तोड़फोड़ आरोपियों ने स्वयं कोतवाली में किया सरेंडर#UttarPradesh pic.twitter.com/uBMHjQrTLn
— Amrit Vichar (@AmritVichar) March 21, 2024
ये भी पढ़ें -लखनऊ: world down syndrome day आज, बीमारी से जुड़े मिथकों को दूर करेंगे doctor
