Farrukhabad News: भाइयों की मारपीट से तंग दिव्यांग फंदे पर झूला...हालत गंभीर, पत्नी ने तहरीर देकर मांगा इंसाफ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में भाइयों की मारपीट से आहत दिव्यांग फंदे पर झूला

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। भाइयों की मारपीट से तंग आकर दिव्यांग फांसी पर झूल गया। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। 

कोतवाली क्षेत्र के गांव औजन नगला निवासी राधेश्याम का 28 वर्षीय पुत्र कश्मीर राजपूत ने पेड़ पर अंगोछे से फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। बताया जा रहा कि कश्मीर के भाई 16 बीघा खेत के बंटवारे को लेकर मारपीट करते थे। कश्मीर और उनकी पत्नी दोनों दिव्यांग है।

इसी का फायदा उठाकर भाई मारपीट करते है। दिव्यांग कश्मीर के साले राजू राजपूत निवासी नई बस्ती कायमगंज ने बताया कि मेरी बहन शारदा की शादी कोर्ट मैरिज से हुई थी। उनके परिवार में आए दिन झगड़ा और मारपीट होती है। मेरे बहनोई को उसके दोनों भाई मुकेश व वीरपाल आए दिन मारते-पीटते है और घर का खर्च चलाने के लिए खेतों से कुछ भी नहीं देते हैं।

कश्मीर की पत्नी शारदा ने बताया कि उसकी शादी पांच साल पहले कोर्ट मैरिज से  हुई थी। गुरुवार को उसके पति कश्मीर गाय बांधने के बहाने से घर के बाहर गए और पेड़ पर अंगोछे से फांसी लगाने का प्रयास किया। गाय बांधने गया कश्मीर का छोटा भाई  वीरपाल जब वहां पहुंचा तो उसने देखा कि उसका बड़ा भाई फांसी पर लटका हुआ है।

उसे फांसी के फंदे से उतार कर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में भर्ती कराया। जहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल लोहिया के लिए रेफर कर दिया गया है। दिव्यांग कश्मीर के तीन बच्चे हैं। कश्मीर की पत्नी शारदा ने फांसी लगाने के मामले की तहरीर पुलिस को देकर इंसाफ की मांग की है।

ये भी पढ़ें- Holi 2024: रंग बिरंगे चिप्स, पापड़ कहीं बिगाड़ न दे आपकी सेहत...ब्रांडेड चीजों का ही करें प्रयोग

संबंधित समाचार