Holi 2024: एक बार में सराबोर कर देगी पिचकारी...होली पर बाजार में छाई इस तरह की पिचकारियां, लोग भी खूब कर रहे पसंद
कानपुर में होली पर बाजार में छाई कार्टून कैरेक्टर की पिचकारियां
कानपुर, अमृत विचार। होली का बाजार पूरी तरह से सज चुका है। इस बार बाजार में लगभग दो सौ तरह की पिचकारियों ने दस्तक दी है। छोटे बच्चों की कार्टून कैरेक्टर की पिचकारियां बाजार में छायी हुई है। होरियारों के बीच पारंपरिक पिचकारी की मांग कायम है। बड़ी पिचकारी की भी मांग अधिक है। इसकी खासियत यह है कि यह एक बार में दो मंजिल पर खड़े लोगों को भी सराबोर करने में सक्षम है।
शहर में होली का बाजार मुख्य रूप से मेस्टन रोड, बिसात खाना, चौक सहित अन्य स्थानों पर सज गया है। इसी तरह आर्य नगर, स्वरूप नगर, अशोक नगर, गुमटी, शास्त्री नगर में भी खरीदारी तेज हो गई है। गोविंद नगर व लाल बंगला में भी होली के बाजारों में भीड़भाड़ बढ़ गई है। पिचकारी के थोक कारोबारी मोहम्मद हारिस ने बताया कि इस बार चार सौ रुपये की पिचकारी बाजार में आई है। प्लास्टिक की इस पिचकारी में एक बार में लगभग ढाई लीटर रंग भर जाता है।
छोटे बच्चों की पिचकारी में उनके फेवरेट कार्टून कैरेक्टर की भी पिचकारी बाजार में उपलब्ध है। इनमें डोरोमॉन, सुपरमैन, स्पाईडरमैन जैसे कैरेक्टर सबसे लोकप्रिय है। मास्क भी बड़ी संख्या में आएं हैं।
होरियारों के लिए टी-शर्ट
बाजार में होरियारों के लिए टी-शर्ट की भी खरीदारी शुरू हो गई है। टी-शर्ट 150 रुपये से तीन सौ रुपये के बीच बाजार में मिल रहीं हैं।
ये भी पढ़ें- चर्चा में आया IIT Kanpur का ‘रोबो डॉग’...कुत्तों के बीच रोबोट की चहल-कदमी का वीडियो, ऐसे हुआ वायरल
