बदायूं: सपा प्रत्याशी पर बयान देकर घिरीं सांसद संघमित्रा, DM-SSP से हुई शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सपा जिलाध्यक्ष का आरोप, नफरत फैलाने के लिए दिया गया बयान

बदायूं, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी को लिए दिए गए बयान पर सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य घिर गई हैं। उन्होंने सपा प्रत्याशी को हत्याकांड से जोड़ते हुए बयान दिया था। सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने जिलाधिकारी मनोज कुमार और एसएसपी आलोक प्रियदर्शी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने अधिकारियों को शिकायत पत्र देकर बताया कि भाजपा सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य ने 20 मार्च को समाज को बांटने और नफरत फैलाने के उद्देश्य से सपा प्रत्याशी के खिलाफ अमर्यादित और अतिसंवेदनशील टिप्पणी की थी।

सांसद ने सपा प्रत्याशी के प्रति भ्रामक, तथ्यहीन टिप्पणी करके आमजनमानस में भ्रम की स्थिति उत्पन्न करने का प्रयास किया है। ऐसी टिप्पणी से लोकसभा चुनाव प्रभावित करने का प्रयास है। जो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। सपा जिलाध्यक्ष ने सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें- Badaun Double Murder: जावेद की गिरफ्तारी के बाद पीड़ित पिता बोला, 'एनकाउंटर करो या...पहले हत्या की वजह जानें'

संबंधित समाचार