श्रावस्ती: टीबी अस्पताल में लगी एक्स-रे मशीन लंबे अरसे से खराब, मरीजों को लगानी पड़ रही घंटों लाइन
लगने के चंद महीने ही सेवा दे पाई एक्स-रे मशीन
श्रावस्ती, अमृत विचार। जिला के टीबी अस्पताल में लगी एक्स रे मशीन लम्बे अरसे से खराब चल रही है। ऐसे में टीबी मरीजों को घंटों तक संयुक्त जिला चिकित्सालय में लाइन लगाकर एक्स रे कराना पड़ता है। जिससे अन्य मरीजों के भी संक्रमित होने की आशंका बनी रहती है।
टीबी मरीजों की सुविधा के लिए जिला क्षय रोग नियंत्रण केन्द्र पर वर्श 2021 में एक्स रे मशीन लगाया गया था। मशीन का उद्घाटन मौजूदा विधायक श्रावस्ती रामफेरन पांडेय ने किया था। लेकिन जिस उद्देश्य से मशीन लगाई गई थी वह धूल धूसरित होता नजर आ रहा है।
मशीन लगने के कुछ महीने की मशीन ठीक ठाक चली उसके बाद कभी टेक्नीशियन के अभाव में तो कभी मशीन में गड़बड़ी के नाम पर मशीन बंद ही रही। इससे मरीजों को एक्सरे कराने के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय में घंटों लाइन लगाना पड़ता है। जिससे सामान्य मरीजों को भी टीबी का संक्रमण होने का खतरा बना रहता है।
सूत्रों की मानें तो मशीन लगाने से लेकर देखभाल की जिम्मेदारी सायरेक्स कम्पनी की है लेकिन विभाग की सूचना के बाद भी कम्पनी मशीन को ठीक तरह से संचालित करने में रूचि नहीं दिखा रही है। नवम्बर 2023 में कम्पनी का इंजीनियर आकर मशीन को मैप करके चला गया था। किंतु मशीन का संचालन अब तक नहीं हो सका है।
मशीन अगर बनने लायक होगी तो उसे बनवाया जाएगा नहीं तो दूसरी मशीन लगवाई जाएगी।
एपी सिंह, सीएमओ
यह भी पढे़ं: बहराइच: एसएसबी जवानों संग पुलिस ने किया एरिया डोमिनेशन, ग्राम पंचायत के साथ कस्बों में किया फ्लैग मार्च
