आज का राशिफल। 22 मार्च, 2024

आज का राशिफल। 22 मार्च, 2024

मेष

आज आय के वैकल्पिक स्रोतों पर काम शुरू कर सकते हैं। महिलाओं को यात्रा आदि के दौरान कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों के ऊपर से काम का बोझ कम होगा। भाई-बहनों के मध्य प्रेम भाव बढ़ेगा।

वृष

आज व्यापार को गतिशील रखने के लिए बड़ा निवेश करना पड़ेगा। घर के लोगों से नाराजगी हो सकती है। माइग्रेन के रोगियों को भोजन समय पर कर लेना चाहिए। मित्रों के साथ अनबन होने की संभावना बन रही है।

मिथुन

आज स्वास्थ्य पहले की तुलना में बेहतर रहेगा। व्यर्थ के कार्यों में आप धन खर्च करेंगे। दूसरे शहरों में रहने वाले लोग अपने शहरों की यात्रा कर सकते हैं। नई संपत्ति की खरीदी करने का विचार बना सकते हैं। लोग आपसे सलाह लेना पसंद करेंगे।

कर्क

आज कार्यक्षेत्र में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी जिसका परिणाम सार्थक ही होगा। आडंबर और दिखावे की प्रवृत्ति से आपको बचना चाहिए। व्यवसाय में आपको प्रतिद्वंद्वियों से कड़ी टक्कर मिलेगी। 

सिंह

आज कारोबार में आपको बड़े अनुबंध प्राप्त हो सकते हैं। युवा अपने करियर को लेकर काफी सतर्क रहेंगे। आप सबके साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार करेंगे जिससे आप सबके चहेते बन जाएंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कन्या

आज जीवनसाथी से कोई बात न छिपाएं। इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। कानून विरुद्ध जाकर भी कोई काम करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऑफिस कनिष्ठों का भरपूर सहयोग मिलेगा।

तुला

आज तय समय पर अपने निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त कर लेंगे। वैवाहिक जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा। लोग आपसे सलाह लेने का प्रयास करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। व्यापार में अचानक धन लाभ मिलेगा।

वृश्चिक

अाज पुरानी संपत्ति के विक्रय के अचानक योग बन रहे हैं। समय का भरपूर सदुपयोग करेंगे। धन के लेनदेन में चूक हो सकती है। आप काफी अच्छे मूड में रहेंगे। व्यक्तिगत समस्याओं का असर आपके काम पर भी पड़ सकता है।

धनु

आज घर में मेहमान आ सकते हैं। मनोरंजन युक्त चर्चाओं का आनंद उठाएंगे। परिजन आपका सम्मान करेंगे। धर्म को लेकर मन में कुछ गलत बातें मन में आ सकती हैं। व्यापार में आप कुछ नया प्रयोग कर सकते हैं।

मकर

आज दूसरों के कार्यों में अनर्गल हस्तक्षेप न करें। कोई महत्वपूर्ण कार्य स्थगित हो सकता है। अपनी क्षमताओं का दुरुपयोग न करें। वैवाहिक संबंधों को लेकर थोड़े भावुक रहेंगे। आपको लंबी यात्रा करने से बचना चाहिए।

कुंभ

आज राजनीति से जुड़े लोगों को मीडिया में प्रसिद्धि मिल सकती है। समझदारी पूर्वक लिए गए निर्णय भविष्य के लिए लाभकारी सिद्ध होंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाएंगे। यात्रा को लेकर अपनी योजना बदल सकते हैं।

मीन

आज कुछ लोग आपकी खुशियों और सफलता से ईर्ष्या करेंगे। रक्तचाप के रोगियों को थोड़ी भी असहजता महसूस हो तो कृपया तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। महिला वर्ग अपने काम को लेकर कुछ तनाव में हो सकता है।