Unnao: काम की तलाश में चेन्नई पहुँचा किशोर हुआ था लापता, पुलिस को रोता हुआ मिला- जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाल संरक्षण अधिकारी ने परिजनों को किया सुपुर्द

उन्नाव, अमृत विचार। आर्थिक तंगी से परेशान किशोर तीन माह पहले घर से काम की तलाश में अपने पिता के पास चेन्नई चला गया। किशोर चेन्नई पहुँच कर भटक गया और वापस अपने पिता के पास तक नहीं पहुँच सका। किशोर को वहां भटकता देख स्थानीय पुलिस ने पूछताछ की तो वह सही पता नही बता सका। 

जिसके बाद पुलिस ने उसे चेन्नई के बाल सुरक्षा की टीम को सौंप दिया गया। जहां पूछताछ में किशोर ने खुद को उन्नाव के पुरवा का रहने वाला बताया। जिसके बाद तीन माह बाद सही पता मिलने पर किशोर को चेन्नई से उन्नाव लाकर उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

बता दें 30 नवंबर 2023 को पुरवा कोतवाली क्षेत्र के गांव रामाअमरापुर मिर्रीकला का रहने वाला 15 साल का किशोर विमल काम की तलाश में चेन्नई गया था। पिता चंद्रशेखर की बीमारी के चलते उसने वहां पर बर्फ बेचने का काम शुरू कर दिया। 2 जनवरी 2024 को वह बर्फ बेचकर अपने चेन्नई में रहने वाले स्थान पर जा रहा था, इस दौरान वह रास्ता भूल गया। काफी देर तक घर न मिलने पर वह रोने लगा। 

सड़क पर रोता देख चेन्नई पुलिस ने रेस्क्यू कर किशोर को बाल कल्याण समिति चेन्नई को सौंप दिया। जहां पूछताछ में किशोर अपना सही नाम पता नहीं बता पाया। जिस पर बाल कल्याण समिति ने उसे शेल्टर होम चेन्नई में दाखिल कर दिया। शेल्टर होम में किशोर की काउंसिलिंग की गयी तो उसने किसी तरह से अपना उन्नाव का पता बताया। अधीक्षक ने जनपद के बाल संरक्षण अधिकारी संजय कुमार मिश्रा से संपर्क किया। 

इसके बाद किशोर से जानकारी लेकर परिवार का पता लगाया गया। बाल संरक्षण अधिकारी संजय कुमार मिश्रा ने बातया की बालक के परिवार में पिता बीमार है और मां मजदूरी करती है। चेन्नई पुलिस किशोर को लेकर उन्नाव आयी और बाल कल्याण समिति को सौप दिया । बाल कल्याण समिति ने किशोर को उसकी माता गीता एवं मामा रामस्वरूप की सुपुर्द कर दिया।

यह भी पढ़ें- Banda News: स्टेट बैंक में पीओ बनकर शिक्षक पुत्र ने किया नाम रोशन; परिजनों में दौड़ी खुशी की लहर

 

संबंधित समाचार