प्रतापगढ़: रसोईं में गैस चूल्हा जलाते ही भभकी आग, दो महिलाएं गम्भीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़, अमृत विचार। नगर पंचायत गड़वारा बाजार निवासी सदाशिव उमरवैश्य शादी विवाह में डीजे के साथ विद्युत सम्बंधित कार्य करते हैं। गुरुवार की शाम करीब सात बजे उनकी पत्नी 36 वर्षीय अन्नपूर्णा देवी रसोईं में चाय बनाने के लिए गई थी। जैसे ही गैस चूल्हा जलाने के लिए लाइटर जलाया आग भभकी आवाज के साथ रसोईं आग का गोला बन गई, अन्नपूर्णा आग से घिर गई।  तेज आवाज के साथ घर के दरवाजे भी टूट गए, पर्दे जल गए। अन्नपूर्णा चीखते हुए बाहर भागी।

इस दौरान आग की चपेट में आने से रसोईं के बगल खड़ी उनकी जेठानी 40 वर्षीय सुमन देवी पत्नी शीतला प्रसाद भी आग से झुलस गई। दोनों महिलाओं की चीख और आग के आवाज को सुनकर बाहर मौजूद शीतला प्रसाद घर में पहुंचकर आग की चपेट में आई महिलाओं को किसी तरह से आग को बुझाया।

63

धमाके जैसी आवाज सुनकर घटना स्थल पर बाजार व आस - पास के लोग बड़ी संख्या में पहुंच गए। लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर घायल महिलाओं को इलाज के लिए मेडिकल कालेज के राजा प्रताप बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर दोनों महिलाओं की हालत गम्भीर बनी हुई है।

हादसे की जानकारी पर गड़वारा चौकी इंचार्ज राकेश चौरसिया पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में यह मिला कि कमरे में गैस पहले से लीकेज थी। लाइटर जलाने के बाद तेज आवाज के साथ कमरा आग का गोला बन गया। जिसकी वजह से महिलाएं झुलसी हैं।

यह भी पढ़ें:-प्रतापगढ़: टेरर फंडिंग के आरोपी संजय को भाजपा के मंच पर तरजीह, किरकिरी

 

संबंधित समाचार