बहराइच: सचलदल की सघन तलाशी में नकल करते पकड़े गए 19 परीक्षार्थी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

किसान डिग्री कॉलेज में चल रही एलएलबी की परीक्षा में हुई जांच

बहराइच, अमृत विचार। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की एलएलबी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में 19 परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए। बृहस्पतिवार को सचलदल की सघन छापेमारी में किसान पीजी कालेज बहराइच में एलएलबी की परीक्षा में सभी परीक्षार्थी नकल करते धरे गए।

विश्व विद्यालय के परीक्षा नियंत्रक उमानाथ के मीडिया प्रभारी डाॅ. विजयेन्दु चतुर्वेदी ने बताया कि कुलपति के निर्देश पर एलएलबी परीक्षा के साथ बीपीएड व एमपीएड परीक्षा के केन्द्रों पर सख्ती की जा रही है। नकलविहीन परीक्षा के कराने के लिए सचलदल द्वारा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। जिसमें किसान पीजी कालेज बहराइच में एलएलबी की परीक्षा में 19 परीक्षार्थी नकल करते धरे गए।

इन परीक्षार्थियों पर परीक्षा नियमानुसार कार्यवाही की गई है। परीक्षा नियंत्रक द्वारा एलएलबी, बीपीएड व एमपीएड के परीक्षा केन्द्रों के सीसीटीवी कैमरे की पड़ताल कंट्रोल रूम से की गई। इस दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण ढ़ग से सम्पन्न हुई। किसान डिग्री कॉलेज के सचिव मेजर डॉक्टर एसपी सिंह और प्रवक्ता डॉक्टर अजय त्रिपाठी ने बताया कि टीम छापेमारी के लिए आई थी। जिसमें 19 नकलची पकड़े गए हैं।

यह भी पढ़ें:-प्रतापगढ़: टेरर फंडिंग के आरोपी संजय को भाजपा के मंच पर तरजीह, किरकिरी

संबंधित समाचार