अमरोहा : होली पर्व पर आज से मार्ग पर दौड़ेंगी रोडवेज की स्पेशल बसें, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। होली पर्व पर अमरोहा डिपो आज से मार्ग पर स्पेशल बसों का संचालन शुरू कर देगा। स्पेशल बस का संचालन दिल्ली मेरठ के लिए किया जाएगा।

गुरुवार को अमरोहा डिपो के सहायक क्षेत्र प्रबंधक मोहम्मद शफी ने बताया कि होली त्योहार पर यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल बसों को मार्गों पर चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसका संचालन 22 मार्च शुक्रवार से प्रारंभ हो जाएगा। यह बस दिल्ली मेरठ सहारनपुर हरिद्वार के लिए चलेगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा प्रतिदिन मार्गों पर चलने वाली बसों के किलोमीटरो को बढ़ा दिया जाएगा। जिससे कि यात्री चांदपुर बिजनौर धमपुर नूरपुर मुरादाबाद को समय से पहुंच सके।

उन्होंने बताया कि इसके लिए उन्होंने सभी बसों को तैयार कर दिया गया। स्पेशल बसों के लिए अतिरिक्त चालक व परिचालक का भी इंतजाम कर लिया गया है। क्षेत्रीय सहायक प्रबंधक ने बताया कि यह व्यवस्था 27 मार्च तक रहेगी।

ये भी पढ़ें : अमरोहा : कंवर सिंह तंवर बोले- मोदी सरकार में भयमुक्त होकर व्यापार कर रहे व्यापारी

संबंधित समाचार