बाराबंकी: 150 स्थानों पर पर गांव-गांव होंगे रामोत्सव कार्यक्रम, विहिप करेगा आयोजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। विश्व हिंदू परिषद की जिला योजना की बैठक लखपेड़ाबाग स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज में हुई। प्रभु श्री राम के चित्र पर विहिप अवध प्रांत अध्यक्ष कन्हैयालाल नगीना व प्रांत मंत्री देवेंद्र ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया। दो सत्रों में हुई बैठक में आगामी चैत्र राम नवमी से शुरू होने वाले रामोत्सव कार्यक्रम की योजना को मूर्त रुप दिया गया। जिसके आधार पर 150 से अधिक स्थानों पर रामोत्सव के कार्यक्रम विहिप के कार्यकर्ता गांव-गांव करेंगे।

प्रांत अध्यक्ष कन्हैयालाल नगीना ने कहा कि विहिंप हिंदू समाज के जागरण संरक्षण संवर्धन का कार्य कर रहा है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही अब जागृत हिंदू समाज राम राज्य की ओर आगे बढ़ा है। बैठक में आगामी प्रखंड की बैठकें,रामोत्सव,सीता नवमी, मातृ शक्ति,दुर्गा वाहिनी,बजरंग दल,परिषद शिक्षा वर्ग के प्रशिक्षण कार्यक्रम में जाने वाले कार्यकर्ताओं की संख्या पर चर्चा हुई।

मंत्री देवेंद्र ने बताया कि सभी प्रखंडों में 14 अप्रैल से 23 अप्रैल के मध्य रामोत्सव के गांव गांव कार्यक्रम होंगे। जिले के सभी प्रखंडों में 15 मई से 17 मई के मध्य दुर्गा वाहिनी व मातृशक्ति के द्वारा सीता नवमी मनाई जाएगी। बैठक में जिला मंत्री राहुल कुमार, जिलाध्यक्ष बृजेश वैश्य, इंद्रेश समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -Loksabha election 2024: भाजपा ने तीन राज्यों के लिए चुनाव प्रभारी किये नियुक्त

संबंधित समाचार