बदायूं: ससुराल से लौट रहे युवक की बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार: शहर की विजय नगर कॉलोनी निवासी उमेश पुत्र कुंवरसेन गुरुवार सुबह अपनी ससुराल जिला शाहजहांपुर के थाना परौर क्षेत्र के गांव हैदलपुर गए थे। लौटते समय रात हो गई थी। वह बाइक से लौट रहे थे।

थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव फरीदापुर के पास किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस की सूचना पर उनके परिजन चीत्कार करते हुए पहुंचे। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- बदायूं: मां के नहीं सूख रहे आंसू, दर्द भी बयां नहीं कर पा रहा बेबस पिता

संबंधित समाचार