Kanpur Ghatampur Accident: रोडवेज बस ने साइकिल सवार छात्रों को कुचला...तीन की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम
कानपुर के घाटमपुर में सड़क हादसे में तीन की मौत
कानपुर, अमृत विचार। घाटमपुर थानाक्षेत्र के पतारा में शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां पर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने साइकिल सवार छात्रों को टक्कर मारते हुए कुचल दिया। हादसे में साइकिल सवार तीन छात्रों की मौत हुई है। जिसके बाद रोडवेज बस अनियंत्रित होकर खाई में जा घुसी। गनीमत रही की रोडवेज बस में सवार यात्री बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस अन्य घायलों की तलाश कर रही है। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर जाम लगा दिया।
कानपुर सागर हाइवे पर स्थित पतारा कस्बे के पास कानपुर से हमीरपुर की ओर जा रही हमीरपुर डिपो की तेज रफ्तार बस ने साइकिल सवार छात्रों को टक्कर मारते कुचल दिया। हादसे में साईकिल सवार तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतकों की पहचान घाटमपुर थाना क्षेत्र के कुंवरपुर निवासी दीपक तिवारी, अंकुश प्रजापति पुत्र रामबाबू प्रजापति, मनीष कुमार सविता के रुप में हुई है। तीनों पॉलीटेक्निक के छात्र थे।

राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों छात्रों को पतारा सीएचसी भेजा है। वही ग्रामीणों ने बताया कि यहां पर और छात्र हो सकते है। जिसपर बंबा में पुलिस छात्रों की तलाश कर रही है।
घटना की सूचना मिलते घाटमपुर इंस्पेटर प्रदीप कुमार सिंह घटनास्थल पर सर्किल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस रोडवेज बस को किनारे करवाने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने पीएनसी की टीम को सूचना दी है।
ये भी पढ़ें- Kanpur: सरस्वती मेडिकल कॉलेज के कार्यकारी निदेशक निलंबित...छात्रों को फेल करने सहित ये निलंबन की बनी वजह
