Fatehpur: सांसद साध्वी निरंजन ज्योति का फेसबुक में दुष्प्रचार, करणी सेना के फेसबुक आईडी से डाले गए वीडियो, FIR दर्ज
फतेहपुर में सांसद का फेसबुक में दुष्प्रचार
फतेहपुर, अमृत विचार। वर्तमान सांसद साध्वी निरंजन ज्योति के खिलाफ फेसबुक में करणी सेना की आईडी से दुष्प्रचार का मामला सामने आया है। मामले में भाजपा के जिला मंत्री ने राधानगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने भी आईडी की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री शिव प्रताप सिंह ने बताया कि वह सांसद कार्यालय फतेहपुर के प्रवक्ता भी है। पुलिस को मामले की तहरीर देकर बताया कुछ दिनो से करणी सेना फतेहपुर के नाम से आईडी फेसबुक चलाने वाले ग्रुप में भ्रामक वीडियो (किसी अन्य जगह) का डालकर लोकसभा फतेहपुर क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। जो कि अपराध के साथ ही साथ आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन भी है।
साध्वी निरंजन ज्योति सांसद होने के साथ-साथ निरंजनी अखाड़ा की महामंडलेश्वर भी है। इस प्रकार के भ्रामक व तथ्य विहीन पोस्ट की वजह से कार्यकर्ताओ के बीच आक्रोश है । उन्होंने करणी सेना फतेहपुर के आईडी को चेक कराकर व शेयर करने वालो के खिलाफ कार्यवाई करने की मांग की है। मामले में निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें- Fatehpur Murder: अधेड़ की सिर कूंचकर हत्या...रहसलीला देखने घर से निकला, आई मौत की खबर, घटनास्थल से ये सामान हुआ बरामद
