अंबेडकरनगर: पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद को पड़ा दिल का दौरा, लखनऊ रेफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अंबेडकरनगर, अमृत विचार। पूर्व मंत्री और भाजपा नेता धर्मराज निषाद को अचानक दिल का दौरा पड़ने के कारण परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पूर्व मंत्री की हालत गंभीर देख उन्हें लखनऊ के राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट के लिए रेफर कर दिया है। बता दें कि पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद को बीते दिवस देर रात अचानक सीने में दर्द होना शुरू हुआ। जिसके बाद परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले आए। 

जिला अस्पताल में डॉ. मनोज शुक्ला ने उनकी जांच की और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। डॉ. मनोज शुक्ला ने बताया कि पूर्व मंत्री धमराज निषाद को हार्ट की समस्या है। 

ये भी पढ़ें -UP news: बोर्ड आफ मदरसा एजुकेशन एक्ट असंवैधानिक करार, हाईकोर्ट ने कहा-बुनियादी शिक्षा में छात्रों को करें समायोजित

संबंधित समाचार