मुरादाबाद : शिक्षकों ने ली मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने की शपथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। आकांक्षा विद्यापीठ इंटर कॉलेज में शुक्रवार को शिक्षकों ने लोकसभा चुनाव में मतदान करने की शपथ ली। सभी अध्यापकों ने मतदाताओं को बूथ तक ले जाने के लिए भी जागरूक करने की शपथ ली। विद्यालय परिवार के सभी अभिभावकों, आस पड़ोस में रहने वाले लोगों व 18 वर्ष आयु पूरा करने वाले नए मतदाताओं को अपने वोट का प्रयोग करने के लिए भी जागरूक रहने के लिए कहा गया। 

शपथ में विद्यालय परिवार के सभी अध्यापक उपस्थित रहें। शपथ में नेत्रपाल यादव, राहुल दत्त त्यागी, दीपक रस्तौगी, छत्रपाल सिंह, लवकुश कुमार, गौरव विश्नोई, गौरव कश्यप, राकेश कुमार शर्मा, प्रवेश चौहान, नीलम गुप्ता, शिल्पी दीक्षित, रजनी शर्मा, बबीता, पूनम, दीक्षा चौधरी आदि मौजूद रहीं।

ये भी पढ़ें : लखनऊ: आज से चित्रकूट के लिए शुरू होगी विमान सेवा, मुरादाबाद के लिए अभी करना होगा इंतजार 

 

 

संबंधित समाचार