रुद्रपुर: पहाड़गंज में दबंगों ने बोला धावा, नवाब पर किया हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। पहाड़गंज इलाके में दबंगों ने एक घर पर धावा बोलकर मकान स्वामी को घायल कर दिया और महिलाओं के गले से सोने की चैन भी लूट ली। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार पहाड़गंज निवासी नवाब अली का कहना था कि गुरुवार की सुबह वह नमाज पढ़कर घर लौट रहा था। इस बीच वहां के रहने वाले 10 से 12 लोगों ने घात लगाकर हमला कर दिया। आरोप था कि हमलावरों ने लाठी डंडों व धारदार हथियार से पहले हमला कर घायल कर दिया और उसके बाद घर में घुसकर महिलाओं से भी अभद्रता की और गले से सोने की चेन लूटकर ले गए।

चीख पुकार की आवाज सुनकर जब पड़ोसी घटनास्थल की ओर दौड़े तो हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कुछ नामजद व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

संबंधित समाचार