हल्द्वानी: असली जमीन के नकली सौदागर दंपति पर लगा गैंगेस्टर
हल्द्वानी, अमृत विचार। एक जमीन को कई-कई लोगों को बेचने वाले जालसाज दंपति पर पुलिस का शिकंजा कस चुका है। दंपति पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई है।
मुखानी थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि छड़ायल नयाबाद मुखानी निवासी शेखर चन्द्र पांडे और उसकी पत्नी तनुजा पांडे का सुसंगठित गिरोह है। गिरोह का मुख्य लीडर शेखर पांडे है। यह गैंग एक ही जमीन की रजिस्ट्री एक से अधिक लोगों को गलत तरीके से धन कमाया गया। इनके खिलाफ मुखानी थाने में कई मुकदमे पंजीकृत हैं।
इसके बाद गैंगेस्टर की कार्रवाई के लिए एक रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रस्तुति की गई। रिपोर्ट पर जिलाधिकारी का अनुमोदन मिलते ही दंपति पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई है।
