सनातन को बदनाम करने पर तुला है विपक्ष: लल्लू सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कहा- मोदी का चुनाव है अयोध्या का चुनाव, रामनगरी से पूरे देश में जाना चाहिए संदेश

कुमारगंज, अयोध्या, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत भाजपा जुट गई हैं। शुक्रवार को व्यापार भवन डीली गिरधर में मिल्कीपुर मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक की गई। लोकसभा प्रत्याशी सांसद लल्लू सिंह ने मंडल के कार्यकर्ताओं से बूथ जीतो अभियान के तहत चर्चा की। 

उन्होंने कहा कि यह चुनाव अयोध्या का चुनाव है, मोदी जी का चुनाव है, अयोध्या से एक नया संदेश निकलकर पूरे देश में जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्षी सनातन धर्म को बदनाम करने का काम कर रहे हैं। देश में तोड़फोड़ कराना चाहते हैं, उन्हें इतना ज्ञान नहीं है कि सनातन क्या है, जब से यह पृथ्वी अस्तित्व में आई है, तब से सनातन धर्म मौजूद है।

संचालन राधेश्याम त्यागी ने किया। समापन मंडल अध्यक्ष अजय तिवारी ने किया। इस मौके पर अयोध्या जिला प्रभारी श्री कृष्ण शास्त्री, सांसद प्रतिनिधि जनार्दन मौर्य, जिला पंचायत सदस्य बबलू पासी, अशोक मिश्रा, सरबजीत सिंह, ओम प्रकाश सिंह, दीपक पाठक, रमेश प्रताप सिंह, अजीत मौर्य, महिला मोर्चा  जिला अध्यक्ष सरोज मिश्रा, वीर सेन सिंह, बूथ प्रमुख राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

यह भी पढे़ं: श्रावस्ती: इन रंगों से खेलेंगे होली तो और खुशगवार होगा त्योहार, न होगी आंखों में जलन न शरीर को होगी कोई हानि!

संबंधित समाचार