Auraiya News: खेलते-खेलते तालाब में डूबी बच्ची...शव देख परिजनों में मची चीख-पुकार, शादी की खुशियां मातम में बदली
औरैया में तालाब में डूबने से बच्ची की मौत
औरैया, अमृत विचार। दिबियापुर थानाक्षेत्र के गौरी गंगा प्रसाद गांव में तीन वर्षीय बच्ची की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घर में शादी माहौल था। बच्ची की मौत की खबर मिलते ही शादी की खुशियां मातम में बदल गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल में जुटी।
दिबियापुर थानाक्षेत्र के गौरी गंगा प्रसाद गांव में तीन वर्षीय बच्ची आसमा खेलते खेलते घर के पास बने तालाब के किनारे पहुंच गई और वह तालाब में डूब गई। तालाब में डूबने से उसकी मौत हो गई। इधर, परिजन उसे ढूढ़ने के लिए निकले, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका।
कई घंटे बाद उसका शव तालाब में उतराता मिला। गामीणों ने पुलिस को सूचना दी। बच्ची के पिता जॉनसन पंजाब में प्राइवेट नौकरी करते हैं। वहीं जॉनसन के छोटे भाई मिथुन की बारात हरचंद्रपुर से वापस लौटकर आई थी, जिससे घर में शादी का माहौल था।
शादी का माहौल मातम में बदल गया। जॉनसन के दो बेटे हैं। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मौके पर पहुंचे सीओ अशोक कुमार ने जांच पड़ताल की और बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- Kanpur News: फिल्मी स्टाइल में बिजली के पोल पर चढ़ा युवक...बोला- आज कर लूंगा आत्महत्या, देखें- VIDEO
