कानपुर में इस दिन होगा गंगा मेले का आयोजन...शहर में इन जगहों से होकर निकलेगा रंग का ठेला

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर नगर अपनी अनूठी एवं महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाओं के लिए पूरे देश में अपना एक विशेष महत्व रखता है। आगामी दिनांक 24 मार्च 2024, दिन रविवार को होली है। कानपुर की होली पूरे भारत में अपना अलग स्थान रखती है क्योकि कानपुर में होली से लेकर कानपुर हटिया होली मेला (गंगा मेला) तक होली का उल्लास रहता है। इस बार 83वां होली का मेला दिनांक 30 मार्च, दिन शनिवार अनुराधा नक्षत्र में प्राचीन परम्परा के अनुसार होगा।

होली मेले का शुभारम्भ प्रातः 9ः45 बजे क्रान्तिकारियों के शिलालेख में पुष्पांजलि करके माननीय जिलाधिकारी कानपुर नगर व पुलिस कमीश्नर कानपुर नगर तिरंगा झण्डा फहराकर पुलिस बैण्ड (होगगार्ड बैन्ड) द्वारा राष्ट्रीय धुन बजायी जाती है। तत्पश्चात् रंग ठेले का शुभारम्भ हटिया रज्जन बाबू पार्क से माननीय जिलाधिकारी/पुलिस कमीश्नर जी द्वारा होगा।
  
रंग ठेले मार्ग हटिया रज्जन बाबू पार्क से प्रारम्भ होकर जनरलगंज बाजार, मनीराम बगिया, मेस्टन रोड, चौक, टोपी बाजार, कोतवालेश्वर मन्दिर चौक, चौक सर्राफा, बीच वाला मन्दिर मेस्टन रोड, कोतवाली चौराहा, संगमलाल मन्दिर, कमला टावर, फीलखाना, बिरहाना रोड, नयागंज चौराहा, शतरंगी मोहाल, लाठी मोहाल, जनरलगंज बाजार होते हुए हटिया रज्जन बाबू पार्क में आकर पूर्ण विश्राम लेता है।
  
कानपुर का होली मेला (गंगा मेला) पूरे देश में कानपुर की पहचान है। लोगों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ से मांग करते हुए कहा कि सरकार द्वारा हर शहरों में उत्सव कराये जाते हैं। अभी कानपुर बिठूर महोत्सव सम्पन्न हुआ। इसी तर्ज में कानपुर में कानपुर होली उत्सव प्रत्येक वर्ष स्थानीय प्रशासन या सांस्कृतिक मंत्रालय उत्तर प्रदेश शासन द्वारा कराया जाये। इस दौरान मूलचन्द्र सेठ, अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र विश्नोई, महामंत्री विनय सिंह, गोपी ओमर, प्रदीप महरोत्रा उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- Kannauj: ‘प्रिंसिपल सर को वापस लाओ...’; विद्यार्थियों ने कलक्ट्रेट में दिया धरना, प्रिंसिपल पर कही ये बात...

संबंधित समाचार