बहराइच पुलिस की बड़ा कार्रवाई, घर पर मौजूद जिला बदर अपराधी को किया जनपद से बाहर
नानपारा/बहराइच, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी जिला बदर अपराधी घर पर ही मौजूद था। जिस पर पुलिस ने मुनादी करवाते हुए उसे जिले से बाहर कर दिया है। पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने का अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रखने और जिला बदर अपराधी की स्थिति जांचने के निर्देश दिए हैं।
उसी के तहत शुक्रवार को कोतवाली नानपारा की पुलिस ने असामाजिक तत्व मिज्जन पुत्र आफाक निवासी अल्लापुर लक्ष्मणपुर मटेही थाना नानपारा को गुंडा अधिनियम को घर पर मौजूद देखा। जिला मजिस्ट्रेट द्वारा उसे जिला बदर घोषित किया गया।
इस पर पुलिस द्वारा गाँव में मुनादी कराते हुए जिला बदर अभियुक्त को जनपद की सीमा से बाहर किया गया। प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि इसी तरह अभियान चलाया जायेगा।
यह भी पढ़ें:-Elvish Yadav: यूट्यूबर एल्विश यादव को मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने दी जमानत
