आज का राशिफल। 23 मार्च, 2024

आज का राशिफल। 23 मार्च, 2024

मेष

आज धन के लेन-देन को लेकर थोड़ा विवाद हो सकता है। प्रेम संबंधों को लेकर धैर्य और संयम का परिचय देंगे। नया काम शुरू करने के लिए दिन शुभ है। कार्यक्षेत्र के सहकर्मी आपसे काफी खुश रहेंगे। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।

वृष

आज घर की आंतरिक सज्जा में सुधार करने की योजना बनाएंगे। साझेदारी के व्यवसाय में आपसी समझदारी की आवश्यकता है। अत्यधिक विचारों के कारण थोड़े भ्रमित हो सकते हैं। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को बॉस से परेशानी हो सकती है।

मिथुन

आज किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार मिलेंगे। जीवनसाथी के प्रेम भरे व्यवहार से आह्लादित रहेंगे। अनावश्यक कार्यों में अपना समय बर्बाद न करें। आप परोपकार को काफी महत्व देंगे। नए व्यवसाय की योजना बना सकते हैं।

कर्क

आज अपना काम निकलवाने के लिए आप स्वार्थी भी हो सकते हैं। दोस्तों के साथ आपकी समस्याओं को साझा करेंगे। लोन से जुड़ा हुआ काम अटक सकता है। कोई नजदीकी व्यक्ति आपको धोखा दे सकता है। इसीलिये सावधान रहना चाहिए।

सिंह

आज बॉस आपके प्रदर्शन से बहुत खुश होगा और आपको शाबाशी दे सकते हैं। सरकारी कारणों से रुके हुए कार्यों में गति आएगी। आपको सामाजिक कार्यों से काफी यश प्राप्त होगा। बैंकिंग से जुड़े अटके काम आसानी से बन जाएंगे।

कन्या

आज अपने उत्तरदायित्व के प्रति निष्ठावान रहें। अनावश्यक कारणों से आपको घर से बाहर जाना पड़ सकता है। अधिकारियों से बहसबाजी न करें। महंगी वस्तुओं की खरीदारी से आपके बजट पर असर पड़ने की संभावना है।

तुला

आज आपको उत्तम कार्यों के लिए पुरस्कार भी दिया जा सकता है। अपनी कमियों पर नियंत्रण पाने का प्रयास करें। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में बड़ी सफलता मिल सकती है। व्यवसाय में ग्राहक आपसे काफी खुश रहेंगे।

वृश्चिक

अाज सभी कार्यों को सावधानी पूर्वक करने का प्रयास करें। संपत्ति के क्रय-विक्रय को लेकर थोड़े संशय में रहेंगे। जल्दबाजी के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं। भविष्य को लेकर योजना बनाने के लिए समय उत्तम है।

धनु

आज आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। दोस्तों के साथ मौज मस्ती भरा समय बिताएंगे। आप कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे। संतान पक्ष से आपको सहयोग मिलेगा। बुद्धि और विवेक से निर्णय लेंगे।

मकर

आज संतान के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। विवाहेतर संबंधों से बचने का प्रयास करें। दूसरों की बातों में न आएं। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। आपको किसी पर भी पूर्ण भरोसा नहीं करना चाहिए। कानूनी पचड़ों में फंस सकते हैं।

कुंभ

आज कारोबार में शानदार वृद्धि से आपका मनोबल बढ़ेगा। परिजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। सांयकाल पुराने मित्रों के साथ ग्रुप चर्चा कर सकते हैं। साहित्य और कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है।

मीन

आज आपसी संबंधों को खट्टा न होने दें। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दूसरों की समस्याओं में स्वयं को न उलझाएं। पैरों में थकावट जैसी अनुभूति हो सकती है। ऑफिस के कार्यों में अपनी दक्षता का परिचय देंगे।