हरदोई: नाले में उतराता मिला बच्चे का शव, परिवार में मचा कोहराम
हरदोई। एक मां खेत से चारा लेने के लिए घर से निकली, पीछे-पीछे उसका तीन वर्षीय बेटा भी चल पड़ा,उसी बीच वह रास्ते में पड़ने वाले नाले में गिर पड़ा, जिससे उसकी उसी में डूब कर मौत हो गई। शव उतराता हुआ देख कर इसका पता चला।
बताया गया है कि कोतवाली शहर के बल्लम पुरवा निवासी बालकराम खेती-किसानी का काम करता हैं। उनके दो बेटे 6 वर्षीय अंशुल, 3 वर्षीय पुष्पेंद्र और तीन बेटियां हैं। शुक्रवार की दोपहर को उसकी पत्नी सुनीता बच्चों को घर में खेलता हुआ छोड़ कर खेत से चारा लाने के लिए निकली हुई थी। उसी बीच 3 वर्षीय बेटा पुष्पेंद्र भई उसके पीछे-पीछे चल पड़ा।
लेकिन उसी बीच वहां गांव के बाहर से निकले नाले में गिर गया। उसके कुछ ही देर बाद कुछ लोगों ने पुष्पेंद्र को नाले में उतराते हुआ देखा, इसका पता होते ही वहां हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उसे नाले से बाहर निकाल कर मेडिकल कालेज पहुंचाया गया, लेकिन इससे पहले ही उसकी सांसे थम चुकी थी। बच्चे की इस तरह मौत होने से बालकराम के घर में कोहराम मचा हुआ है।
यह भी पढ़ें:-अब CRPF के कमांडो की सिक्योरिटी में रहेंगे विधायक अभय सिंह, मिली Y श्रेणी की सुरक्षा
