बरेली: होली पर केमिकल युक्त रंग का न करें इस्तेमाल, खराब हो सकती है त्वचा
बरेली, अमृत विचार। होली के बाजार में तमाम तरह के रंग बिक रहे हैं। केमिकल से तैयार होने वाले रंग आपकी त्वचा को खराब कर सकते हैं। एलर्जी, दाद-खुजली की समस्या हो सकती है। इसलिए बाजार में रंग खरीदते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। इसलिए होली खेलते समय हर्बल रंगों का इस्तेमाल करें, पक्के रंगों से बचें।
जिला महिला अस्पताल के सीएमएस एवं वरिष्ठ त्वचा रोग विशेषज्ञ डाॅ. त्रिभुवन प्रसाद ने बताया कि होली पर नेचुरल रंग जैसे गुलाल का इस्तेमाल करें। होली खेलने से पहले शरीर पर मॉइस्चराइजर का प्रयोग करें, अगर नहीं है तो गोले का तेल भी लगा सकते हैं, ताकि रंगों को छूटाने में आसानी हो सके। बालों में नारियल तेल में पानी मिलाकर चंपी कर लें। जिससे रंगों का दुष्प्रभाव कम हो सके।
ये भी देखें- बरेली : दुधमुंहे मासूम के साथ SSP कार्यालय पहुंची विवाहिता, ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का लगाया आरोप
