बरेली: नवाबगंज बार एसोसिएशन के चुनाव में दो दावेदार विजयी घोषित
नवाबगंज(बरेली),अमृत विचार। नवाबगंज बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर कांटे के मुकाबले में लक्ष्मीनारायण गंगवार व सुधाकर लाल रस्तोगी को बराबर-बराबर मत प्राप्त हुए। दोनों को विजयी घोषित किया गया। सचिव पद पर महेंद्र गंगवार व कोषाध्यक्ष पद पर गोपाल नारायण चुने गए। बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर सुधाकर लाल …
नवाबगंज(बरेली),अमृत विचार। नवाबगंज बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर कांटे के मुकाबले में लक्ष्मीनारायण गंगवार व सुधाकर लाल रस्तोगी को बराबर-बराबर मत प्राप्त हुए। दोनों को विजयी घोषित किया गया। सचिव पद पर महेंद्र गंगवार व कोषाध्यक्ष पद पर गोपाल नारायण चुने गए।
बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर सुधाकर लाल रस्तोगी को 50 मत, लक्ष्मीनारायण गंगवार को 50 मत व माजिद अली जैदी को 43 मत प्राप्त हुए। दोनों प्रत्याशियों को बराबर बराबर मत मिलने पर दोनों की सहमति से चुनाव अधिकारियों ने दोनों को विजयी घोषित कर दिया। प्रथम छह माह के लिए लक्ष्मीनारायण गंगवार व बाद के छह माह के लिए सुधाकर लाल रस्तोगी अध्यक्ष रहेंगे। सचिव पद पर महेंद्र गंगवार ने 86 मत प्राप्त कर विजय प्राप्त की। वहीं सुरेश पटेल को 39 मत व लोकेश रस्तोगी को 18 मत प्राप्त हुए।
कोषाध्यक्ष पद पर गोपाल नारायण 40 मत प्राप्त कर विजयी हुए, वहीं राम बहादुर मौर्य को 37 मत, वीरेंद्र गंगवार को 35 मत, कृष्णपाल को 17 मत व धर्मपाल को 14 मत प्राप्त हुए। सह सचिव पद पर रघुनंदन प्रसाद गंगवार, पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर सत्य पाल गंगवार व ऑडिटर पद पर अमर सिंह गंगवार विजयी घोषित किए। चुनाव अधिकारी महेश चंद्र गंगवार, चंद्रभान पांडे, अशोक राठौर, निवर्तमान अध्यक्ष रविंद्र पाल सिंह गंगवार व सचिव मेवाराम गंगवार ने सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी।
