UP Board Exam: अच्छे नंबर दे दीजिए, आपके बेटे के समान हूं...बोर्ड परीक्षा की कॉपियों में मिल रहे छात्रों के लिखे पत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में बोर्ड परीक्षा की कॉपियों में मिल रहे छात्रों के लिखे पत्र

कानपुर, अमृत विचार। यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन के दौरान परीक्षार्थियों की चिठ्ठियां मिल रही हैं जिसमें परीक्षार्थियों ने अंक बढ़ाने की गुहार की है। 

उत्तर पुस्तकों में लिखे पत्रों को पढ़ शिक्षक आपस में हंसी मजाक कर रहे हैं। कॉपियां जांच रहे शिक्षकों ने बताया कि एक बंडल तो ऐसा निकला जिसमें 14 पत्र मिले। कॉपियां जांच रहे शिक्षक बताते हैं कि परीक्षा में पास होने को लेकर छात्रों में आत्मविश्वास है। वे पत्रों में भी इसका जिक्र कर रहे हैं। छात्र साफ लिख रहे हैं कि ‘सर हम पास तो हो ही जाएंगे, यदि अच्छे अंक देंगे तो डिवीजन सुधर जाएगी’। 

यह लिख रहे समस्याएं

सर, घर में किसी की मृत्यु हो गई थी इसलिए इस विषय की तैयारी नहीं कर पाए
सर, पेपर में यदि अच्छे अंक दे देंगे तो अच्छी डिवीजन आ जाएगी
सर, आगे चलकर सरकारी नौकरी करनी है, अच्छे अंक देंगे तो दुआ लगेगी
सर, मेरा जीवन और करियर आपके हाथ में है, कृपया अच्छे नंबर दे दीजिए
सर, किसान का बेटा हूं, खेती नहीं करना चाहता, अच्छे नंबर देंगे तो सहयोग हो जाएगा

जोड़ रहे रिश्तेदारी

कॉपियों में परीक्षार्थी कॉपी जांचने वाले शिक्षकों से पत्रों के जरिए खूब रिश्तेदारी भी जोड़ रहे हैं। पत्रों में ‘आप मेरे पिता समान हैं’, ‘मामा जी प्रमाण’, ‘मेरी जगह आपका बेटा होता तो’, ‘आप एक गरीब छात्र के बाबा जैसे हो’ जैसे शब्द पत्रों में शिक्षकों को लिखे मिल रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Holi 2024: होली में किया हुड़दंग तो बुरा मानेगी पुलिस...भेजेगी सलाखों के पीछे, शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं त्योहार

संबंधित समाचार