राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने देश और प्रदेशवासियों को होली की दी बधाई, कहा- उत्साह, उमंग, एकता के त्योहार...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शनिवार को प्रदेशवासियों तथा देशवासियों को शुभ एवं रंगों भरी होली की बधाई देते हुए सभी के जीवन में आनंद एवं उमंग की कामना की। अपने बधाई संदेश में राज्यपाल ने कहा कि होली आनंद, उमंग, सौहार्द, सहिष्णुता, समरसता, सद्भाव व एकता के विविध रंगों का उत्सव है। 

मेरी कामना है कि उमंग और उल्लास का यह पर्व हमारी सांस्कृतिक विविधता में निहित राष्ट्रीय चेतना को और शक्ति प्रदान करे। इस अवसर पर राज्यपाल जी ने प्रदेशवासियों से प्राकृतिक रंगों से होली खेलने की अपील की। 

यह भी पढ़ें: लखनऊ: विश्व क्षय रोग दिवस कल, संकल्प से टीबी मुक्त होगा भारत!

संबंधित समाचार