हल्द्वानी: टैक्सी ड्राइवर ने एक सिगरेट पी और फिर वो ...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कौसानी घूमने गए एक टैक्सी चालक की रहस्यमय तरीके से मौत हो गई। एक सिगरेट पीने के बाद उसकी हालत बिगड़ी तो फिर काबू में नहीं आई। दो अस्पतालों के चक्कर काटने के बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

मेडिकल चौकी पुलिस के मुताबिक अल्मोड़ा के दन्या निवासी विनोद कुमार (35) टैक्सी चालक था। शुक्रवार की सुबह वह कौसानी घूमने गया था। बताया कि वहां उसने सिगरेट पी और कुछ देर बाद अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। उसके साथियों ने नैनीताल स्थिति बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया।

इसके बाद हल्द्वानी एसटीएच में रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मेडिकल चौकी प्रभारी प्रवीण तेवतिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

संबंधित समाचार