Fatehpur Crime: पहले साथ में बैठकर पी शराब...फिर कुकर्म का किया प्रयास, असफल होने पर ईंट से कूंचकर मार डाला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में अधेड़ की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया

फतेहपुर, अमृत विचार। एक दिन पहले एक 45 वर्षीय व्यक्ति के सिर पर उसके ही खेत में ईंट से हमलाकर घायल कर दिया गया था। जिसका कानपुर में इलाज दौरान मौत हो गई थी। हत्या के सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक फोरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे थे और हत्या के खुलासे के लिए दो टीमों को लगाया गया था। पुलिस ने हत्या का 24 घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।

जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन में हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक उदय शंकर मिश्रा ने बताया बकेवर थाना क्षेत्र के हरदासपुर गंगरावल गांव के रहने वाले श्रीचंद कुशवाहा 21 मार्च की शाम करीब सात बजे अपनी बाइक लेकर घूमने निकले थे। जिनको अज्ञात व्यक्ति के द्वारा खेत के पास मुंह और सिर पर ईंट से हमलाकर घायल कर दिया था।

रात में 11 बजे के आसपास परिजनों ने घायल अवस्था में इलाज के लिए कानपुर में भर्ती कराया था। इलाज दौरान श्रीचंद की मौत हो गई थी। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने मृतक के बड़े भाई के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू किया तो घटनास्थल पर दो अलग अलग चप्पल और काम उत्तेजना बढ़ाने वाली दवा मिली था। मृतक की बाइक घाटमपुर सीमा के पास एक नाला से बरामद किया गया था। 

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के मदद से आरोपी की पहचान कर पधारा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपी इशू उर्फ छोटे रैदास ने पूछताछ में बताया की वह 21 मार्च के दिन बिंदकी में शराब ठेका पर शराब खरीद रहा था। वहीं पर मृतक से पहली बार मुलाकात हुई और मृतक ने बातचीत के दौरान शराब पिलाने की बात कही। दोनों लोग 

मृतक के खेत में साथ बैठकर शराब पीने के बाद मृतक ने आरोपी युवक के साथ कुकर्म करने का प्रयास करने लगा। जिस पर आरोपी युवक ने पास में पड़ी ईंट से सिर और मुंह पर हमला कर घायल कर मृतक की बाइक लेकर भाग गया था। जो कि एक नाला में गिरने के कारण बाइक को वही छोड़कर भाग गया था। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है।

ये भी पढ़ें- UP Board Exam: अच्छे नंबर दे दीजिए, आपके बेटे के समान हूं...बोर्ड परीक्षा की कॉपियों में मिल रहे छात्रों के लिखे पत्र

संबंधित समाचार