Holika Dahan Timing: हस्त नक्षत्र व सर्वार्थ सिद्धि योग में होलिका दहन...ये है शुभ मुहूर्त, इतने घंटे का मिलेगा कुल समय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हस्त नक्षत्र व सर्वार्थ सिद्धि योग में होलिका दहन

फतेहपुर, अमृत विचार। होली का पर्व बहुत ही खास महत्व रखता है। यह पर्व हर वर्ष फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। होली का पर्व हंसी-ठिठोली, आपसी मतभेद भूलाकर प्रेम-सद्भाव से रहने का संदेश देता है। होली नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा लाती है। इस बार होलिका दहन जहां 24 मार्च की रात को होगा वहीं 25 मार्च को रंगों की होली खेली जाएगी।

आचार्य भृगुनंदन शुक्ला का कहना है कि फाल्गुन पूर्णिमा को होलिका दहन और इसके अगले दिन रंग खेला जाएगा। इस साल फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 24 मार्च को सुबह 09 बजकर 54 मिनट से शुरू होगी। वहीं इस तिथि का समापन अगले दिन 25 मार्च को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर होगा। होलिका दहन के दिन भद्रा सुबह 09:54 से लग जाएगी और रात 11:13 बजे तक रहेगी। भद्रा में होलिका दहन शुभ नहीं माना जाता है। भद्रा होने के कारण इस साल प्रदोष काल में होलिका दहन नहीं हो पाएगा। 

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 

आचार्य श्री शुक्ल ने बताया होलिका दहन के लिए रात 11:13 बजे से 12:27 बजे तक रहेगा। उन्होंने बताया कि भद्रा का विशेष प्रभाव शाम 6:33 बजे से रात 10:50 बजे तक रहेगा। भद्रा काल में होलिका दहन करना अशुभ माना गया है। इसलिए भद्रा काल खत्म होने के बाद होलिका दहन करना श्रेष्ठ रहेगा। 

इस समय रहेगा रवि योग

आचार्य ने बताया कि 24 मार्च को सुबह 6:20 बजे से सुबह 11:21 बजे तक रवि योग रहेगा, जबकि सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 7:40 बजे से रात 12:35 बजे तक रहेगा। इसी दिन रात 8:34 बजे से वृद्धि योग शुरू होगा, जो अगली रात 9:30 बजे तक रहेगा। वहीं उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र रात 10:40 बजे तक रहेगा। इसके बाद हस्त नक्षत्र शुरू हो जाएगा।

ये भी पढ़ें- Holi 2024: होली में किया हुड़दंग तो बुरा मानेगी पुलिस...भेजेगी सलाखों के पीछे, शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं त्योहार

संबंधित समाचार