बरेली: जंक्शन पर लंगूर ने यात्री पर  हमला कर किया घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। बरेली जंक्शन पर बंदरों के बाद अब लंगूर ने भी यात्रियों पर हमला करना शुरू कर दिया है। शनिवार को भी लंगूर ने एक यात्री पर हमला किया। साथियों ने यात्री को अस्पताल में भर्ती कराया है। लंगूर के हमले में घायल युवक की तस्वीर भी वायरल हो रही है।

अब स्टेशन के अधिकारी वन विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखने की बात कह रहे हैं। वायरल तस्वीर में जंक्शन पर एक युवक घायल अवस्था में खड़ा दिख रहा है। युवक पर ट्रेन से उतरने के बाद लंगूर से हमला किया। इस मामले में आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारियों ने सूचना होने से इन्कार किया।

हालांकि आरपीएफ ने बताया कि शुक्रवार को भी तीन यात्रियों पर लंगूर ने हमला कर दिया था। उसको भगाने गए आरपीएफ के सिपाही को भी लंगूर ने दौड़ा लिया था। स्टेशन अधीक्षक भानू प्रताप सिंह ने बताया कि लंगूर के हमले में यात्रियों के घायल होने की जानकारी मिली है। नगर निगम को इस संबंध में पत्र लिखा है। जल्द ही वन विभाग के अधिकारियों को भी लंगूर को पकड़ने के लिए पत्र लिखेंगे।

ये भी पढ़ें-बरेली: Online या Offline...होली की खरीदारी के लिए क्या है बेस्ट?, यहां जानिए पूरी डिटेल

संबंधित समाचार