रायबरेली: पिकअप की टक्कर से दिहाड़ी श्रमिक की मौत, परिवार में कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जगतपुर, रायबरेली। थाना क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर जोगमगदीपुर मोड़ के पास पिकअप ने साइकिल सवार दिहाड़ी श्रमिक को टक्कर मार दी । जिससे श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जगतपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां पर मौत हो गई।

रविवार को हरीलाल पुत्र भगवान दीन (60) निवासी हरिजन का पुरवा  थाना जगतपुर, ऊंचाहार थाना क्षेत्र कैथवल के एक ईट भट्टे पर दिहाड़ी श्रमिक है। होली के पर्व पर साइकिल से अपने घर वापस आ रहा था। जैसे ही लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर जोगमगदीपुर मोड के पास पहुंचा तभी पिकअप ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा एंबुलेंस की मदद से जगतपुर सीएससी में भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टर ने अधेड़ को मृत घोषित कर दिया। 

सीएचसी के डॉक्टर मनीष मिश्रा ने बताया कि अधेड़ की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई है। मृतक की पत्नी का दो वर्ष पहले ही निधन हो चुका है। बेटी खुशबू, निक्की देवी, खुशी, बेटे अर्जुन व करन का रो रो के बुरा हाल है। बच्चों का कहना है कि पिता ही हमारे परिवार का भरण पोषण करते थे। अब किसके सहारे हम लोग अपना जीवन जिएंगे।जब इस बाबत जगतपुर थानेदार बबिता पटेल से बात गई तो उन्होंने कहा हमें जानकारी नहीं है।

यह भी पढे़ं: गोंडा: होली की खुमारी में डूबे लोग! फगुआ गीतों संग खूब उड़ा गुलाल

संबंधित समाचार