बरेली: 26 मार्च से कर पाएंगे वंदे भारत एक्सप्रेस का सफर, टिकट बुक नहीं किया है तो कर लें अभी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: देहरादून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन मंगलवार को नियमित रूप से शुरू हो जाएगा। लोकार्पण के दिन केवल एक फेरे के लिए ट्रेन को चलाया गया था। अब सोमवार छोड़कर सप्ताह के छह दिन इस ट्रेन का संचालन होगा। इससे होली के बाद घर से लौटने वाले यात्रियों को भी राहत मिलेगी।

वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन निर्बाध रूप से करने के लिए रेल प्रशासन ने छह ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। वहीं, होली के मौके पर इस ट्रेन के टिकट बड़ी संख्या में उपलब्ध हैं। 2545 लखनऊ जंक्शन-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस मंगलवार से लखनऊ जंक्शन से 05.15 बजे प्रस्थान कर बरेली जंक्शन से 08.35 बजे, मुरादाबाद जंक्शन से 09.57 बजे हरिद्वार से 12.15 बजे छूटकर देहरादून 13.35 बजे पहुंचेगी। 

वापसी में 22546 देहरादून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस 26 मार्च से देहरादून से 14.25 बजे प्रस्थान कर हरिद्वार से 15.31 बजे, मुरादाबाद जंक्शन से 17.45 बजे, बरेली जंक्शन से 19.05 बजे छूटकर लखनऊ जंक्शन 22.40 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में आठ चेयरकार कोच लगेंगे, जिसमें एक एक्जीक्यूटिव श्रेणी का चेयर कार कोच होगा। ट्रेन के एसी चेयरकार में 26 को 67 टिकट, 27 को 239 टिकट, 28 को 236 टिकट 29 मार्च को 214 टिकट उपलब्ध थे। वहीं, एक्जीक्यूटिव क्लास में भी रविवार शाम तक टिकटों की उपलब्धता थी।

यह भी पढ़ें- बरेली: ऐतिहासिक 'राम बारात' में हुरियारों ने बरसाए रंग, DJ पर झूमे शहरवासी

संबंधित समाचार