सुलतानपुर: धारदार हथियार से युवक की हत्या, आधा दर्जन से ज्यादा आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लंभुआ/ सुलतानपुर, अमृत विचार। होली के त्यौहार के दिन पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने धारदार हथियार से युवक पर तथा उसके परिवार पर हमला कर दिया। जिसमें घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया तथा घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
   
लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के भरखरी निवासी सोहन गिरी तथा राजेंद्र गिरी के बीच काफी पुराना विवाद चल रहा है। आरोप है कि सोमवार की रात पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही आधा दर्जन से ज्यादा लोग धारदार हथियार लेकर आ गए, सभी शराब के नशे में धुत थे और सभी लोगों ने अचानक सोहन गिरी के परिवार पर प्राण घातक हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल सोहन गिरी की मौके पर ही मौत हो गई तथा दयाशंकर गिरी उनका पुत्र मोहन गिरी व कमला देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचवाया। जहां पर घायलों का प्राथमिक उपचार कर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पीएम के लिए सुलतानपुर भेज दिया। 

सूचना मिलते ही एसपी सोमेन बर्मा तथा फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। कोतवाली प्रभारी अखंड देव मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर राजेंद्र गिरी, धर्मेंद्र गिरी, मदन गिरी, दिनेश गिरी, राम प्रताप गिरी, संदीप गिरी, विजय गिरी सात नामजद समेत दस लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें -गोंडा: अलग अलग सड़क हादसों में किशोर समेत चार की मौत, एक ही हालत गंभीर

संबंधित समाचार