मुरादाबाद: सपा प्रत्याशी और वर्तमान सांसद डॉ. एसटी हसन ने किया नामांकन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी व वर्तमान सांसद डॉ. एसटी हसन मंगलवार को दोपहर कलेक्ट्रेट में नामांकन करने पहुंचे। उनके साथ देहात विधायक नासिर कुरैशी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद, सपा जिलाध्यक्ष डीपी यादव, सपा के महानगर अध्यक्ष आदि मौजूद हैं। 

डॉ. हसन ने 2019 में मुरादाबाद सीट से भाजपा प्रत्याशी पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश सिंह को हराकर चुनाव जीता था। एक बार फिर पार्टी ने उन्हें सपा प्रत्याशी घोषित किया है। उनके सामने भाजपा से पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश और बसपा से इरफान सैफी चुनाव मैदान में हैं।

ये भी पढे़ं- मुरादाबाद: बीजेपी प्रत्याशी पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश ने किया नामांकन, भूपेंद्र सिंह चौधरी भी रहे मौजूद

 

संबंधित समाचार