Farrukhabad: दबंगों ने आखत डालने गए परिवार पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां; एक युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम, चार घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। पड़ोसी जिले एटा में होली पर आखत डालते समय दबंगो की गोली से घायल दो युवकों को डॉक्टर राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की उपचार के दौरान मौत हो गई। 

थाना जसरथपुर के गांव नगला मुरली निवासी मृतक के भाई अवनीश ने बताया कि गांव में राम अवतार और अवधेश के बीच विवाद चल रहा था। राम अवतार ने आखत न डालने की सभी को चेतावनी दी थी। वह लोग आखत डालने पहुंचे तो परिवार के ऊपर दबंगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

गोली लगने से प्रदीप यादव, विवेक यादव पुत्र औसान यादव व राजीव व राकेश सहित चार लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल प्रदीप यादव व विवेक यादव को लेकर डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने प्रदीप यादव को मृत घोषित कर दिया। घायल विवेक यादव को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया।

मृतक के भाई अवनीश ने बताया कि उसकी किसी से कोई रंजिश नही थी। गांव के ही रामऔतार की अवधेश के परिवार के बीच रंजिश चल रही है। रामऔतार के परिवार की तरफ से होली पर आखत न डालने देने का ऐलान किया गया था। शाम करीब पांच बजे मेरा परिवार आखत डालने के लिए होलिका दहन स्थल पर पहुंचा। तभी धीरेंद्र, मनोज, सनोज पुत्र रामऔतार, रामऔतार, रिंकू पुत्र रामबाबू आदि ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। 

गोली लगने से प्रदीप, विवेक पुत्र औसान, राजीव व राकेश घायल हो गए। अस्पताल प्रशासन ने मृतक प्रदीप के शव को मोर्चरी में रखवाकर पुलिस सूचना भेज दी है।

यह भी पढ़ें- Kannauj: अखिलेश यादव ने साधा भाजपा पर निशाना; बोले- 'ईडी और सीबीआई का दबाव बनाकर बीजेपी लोगों से कर रही वसूली'

संबंधित समाचार