Bahraich viral video: कार की खिड़की पर स्टंट करते दिखे युवक, तलाश में जुटी पुलिस
बहराइच, अमृत विचार। शहर के डीएम चौराहे से लखनऊ मार्ग तक कार से स्टंट करने का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस स्टंटबाजों की तलाश कर रही है।
कोतवाली देहात के डीएम चौराहे से लखनऊ मार्ग स्थित बंजारी मोड़ तक एक कार से कुछ युवकों को स्टंट करते देखा गया है। कार के दोनों साइड में तीन युवक खड़े हुए हैं। जबकि कार को एक लड़का चला रहा है। शहर में स्टंट करते हुए युवक तेज रफ्तार में लखनऊ की ओर जा रहे हैं। लेकिन डीएम चौराहा, केडीसी तिराहा के निकट मौजूद ट्रैफिक पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। ऐसे में नियमों की धज्जियां उड़ा रहे लोगों पर कार्रवाई न होना कई सवाल खड़े कर रहा है।
इस मामले में कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक बीके मिश्रा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अब जानकारी हुई है। स्टंट करने वाले लोगों की तलाश की जा रही है।
बहराइच: कार से स्टंट करते युवकों का वीडियो वायरल
— Amrit Vichar (@AmritVichar) March 27, 2024
शहर में स्टंट करते हुए युवक तेज रफ्तार में लखनऊ की ओर जा रहे हैं#viralvideo pic.twitter.com/wKUQ2nWiNc
ये भी पढ़ें - स्वामी प्रसाद का बड़ा दावा-AIMIM नहीं लड़ रही UP में चुनाव! मैं INDIA अलायंस का हिस्सा
