बहराइच: मेडिकल कॉलेज की लिफ्ट में एक घंटे तक फंसा तीमारदार, परिसर में लगी भीड़ 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। मेडिकल कॉलेज में हार्निया के आप्रेशन के बाद भर्ती मरीज का तीमारदार मंगलवार रात तीसरी मंजिल से नीचे लिफ्ट से सवार होकर आ रहा था। अचानक लिफ्ट दूसरे पहले तले के बीच फंस गई। पीड़ित ने मोबाइल से इसकी जानकारी दी। प्रिंसिपल ने तत्काल तकनीकी आप्रेटर्स को भेज कर युवक को लिफ्ट से निकलवाया। तब लोगों ने राहत की सांसे ली।

श्रावस्ती जिले के सोनवां थाना क्षेत्र के लाल केंदुआ गांव निवासी पिंटू दुबे पुत्र धनीराम के बहनोई रिसिया थाने के पटना घसियारी निवासी अमरेश का मेडिकल कालेज मे कुछ दिनों पूर्व हार्निया का आप्रेशन हुआ था। वह तीसरे फ्लोर पर वार्ड मे भर्ती है। मंगलवार रात लगभग 11 बजे पिंटू तीसरे फ्लोर से पानी लाने नीचे जाने को लिफ्ट में सवार हो गया। लिफ्ट नीचे जाते समय अचानक दूसरे व पहले माले के बीच रूक गई। पिंटु लिफ्ट में फंसने पर घबरा उठा। उसने मोबाइल सें किसी मित्र पप्पू मिश्रा को बताया। मित्र ने अस्पताल चौकी पर तैनात सिपाही अखिलेश वर्मा को जानकारी दिए जाने पर उसने भागदौड़ कर अधिकारियों को जानकारी दी। तब तक यह खबर जंगल की आग की तरह फैलने से परिसर में लोगों की भीड़ लग गई। लोग लिफ्ट में फंसे पिंटू का हौंसला बढ़ाने मे लगे थे। इसकी जानकारी प्रिसिंपल संजय खत्री को दिए जाने पर उन्होंने तत्काल तकनीकी आप्रेटर्स व रिजवान को भेजा। लगभग एक घंटे बाद पिंटू को लिफ्ट से निकाला जा सका।

10 मिनट रही दिक्कत
मरीज को लिफ्ट से लाया जा रहा था। तब तकनीकी खामी के चलते लिफ्ट रुक गया था। जानकारी होते ही टीम को मौके पर भेजकर लिफ्ट सही कराया गया। लगभग 10 मिनट तक दिक्कत रही। फिर सबकुछ सामान्य हो गया। -डॉक्टर संजय खत्री प्राचार्य मेडिकल कॉलेज

ये भी पढ़ें -गायत्री प्रज्ञा पुराण कथा का शुभारंभ: नारी का सम्मान जहां है धरती का उत्थान वहां है...

संबंधित समाचार