काशीपुर: अपने ही घर के पास मिला युवक का शव, परिजन बोले हत्या की गई बेटे की...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। बाजपुर थाना क्षेत्र में अपने ही घर के पास एक युवक का संदिग्ध अवस्था में शव पड़ा हुआ मिला। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए काशीपुर मोर्चरी भेजा।

जानकारी के अनुसार ग्राम रतनपुरा थाना बाजपुर निवासी 29 वर्षीय विजय सिंह मेहनत मजदूरी करता था। मंगलवार की सुबह व नाश्ते के बाद दोस्तों से मिलने के लिए घर से निकला था। लेकिन काफी देर बाद भी वह वापस नहीं लौटा। जिसके बाद शाम को उसका शव घर से कुछ की दूरी पर संदिग्ध अवस्था में पड़ा हुआ मिला।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को काशीपुर मोर्चरी भिजवाया। जहां बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

संबंधित समाचार