कासगंज: राईस मिल में चोरों ने बोला धावा, हजारों रुपये के सामान पर हाथ किया साफ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कसगंज, अमृत विचार: कस्बा के गनेशपुर रोड स्थित राईस मिल में बीती रात को अज्ञात चोरों ने बंद मिल में घुसकर हजारों रुपये कीमत का चावल चोरी कर लिया। मामले में राईस मिल स्वामी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। अज्ञात चोरों के विरुद्ध राईस मिल स्वामी ने एफआईआर के लिए तहरीर दी है।

उद्योग व्यापार मंडल के नगर प्रभारी ऋषि वार्ष्णेय की गनेशपुर रोड पर ओउम राईस मिल के नाम से व्यापारिक प्रतिष्ठान है। त्योहर के चलते मिल बंद चल रहा था। दो दिन के अवकाश के बाद बुधवार को सुबह से जब ऋषि वार्ष्णेय मिल पहुंचे तो देखा कि बाहर मैदान में कुछ खाली बोरियां पड़ी थीं एवं जब उन्होने राइस मिल परिसर का ताला खोला तो पाया कि चावल की खाली बोरियां एवं जमीन पर चावल पड़े हुए थे।

अज्ञात चोरों द्वारा दूसरा गेट पूरा न खुल पाने की स्थित मे बोरियां खोल बाहर निकाल कर छोटी बोरियों में भर पीछे खेतों के रास्ते ले जाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया।  जिसकी सूचना उन्होने तुरंत कोतवाली पुलिस एवं डायल 112 को दी। सूचना मिलते कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।

राईस मिल स्वामी से पूछताद की है। राईस मिल स्वामी के मुताबिक चोर उसकी मिल से लगभग 20 हजार रुपये के पांच क्विंटल गोल्डन चावल को चोरी कर ले गए है। उन्होंने अज्ञात चोरों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि तहरीर मिल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- बरेली: तबीयत खराब के चलते तौकीर रजा कोर्ट में नहीं हुए पेश, अब पड़ी एक अप्रैल की डेट

संबंधित समाचार